Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में 708 पेटियां जब्त

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि विधानसभा चुनावों के अंतर्गत सभी जिला प्रभारियों, जोनल कलेक्टर्स, प्रवर्तन प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री के संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शराब की दुकानों एवं मद्य निर्माण परिसरों का नियमित निरीक्षण करने एवं अवैध तथा कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 48 घण्टों में कार्यबल ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब की 708 पेटियां जब्त करके दोषियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।
राजस्व जिला बद्दी में कार्यबल ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिपुर कोटला मार्ग बरोटीवाला में अंग्रेजी शराब की 100 पेटी (फॉर सेल इन चंडीगढ़/पंजाब) को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है ।
आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद विभाग द्वारा भारी मात्रा में कच्ची शराब को नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के नोडल अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की जा रही हैं ।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा शराब के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाते हुए प्रदेश में सीमावर्ती इलाकों से अवैध शराब की तस्करी को रोकने में सफलता प्राप्त की है और प्रदेश के विभिन्न भागों में कार्यबल ने 423 लीटर कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट किया है तथा 708 पेटियां कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।
उन्होंने कहा कि शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ईमेल-vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नम्बर-9418611339 पर शिकायत की जा सकती है।