Monday, 29 June 2026
Breaking News
राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
हरियाणा Trending

इको टूरिज्म को प्रमोट करने की योजनाऐं बनाएं: राज्यपाल

Read in:Hindi

गुरुग्राम, फेस2न्यूज:
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को गुरु ग्राम जिला के भोंडसी की निकट अरावली नेचर कैंप का भ्रमण किया और अरावली पर्वत श्रंखला का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे यहां पर इको टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए योजनाएं बनायें। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र दिल्ली के नजदीक होने की वजह से यहां पर इको- टूरिज्म और सफारी टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। सफारी टूरिज्म में वन क्षेत्र में अलग अलग जंगली जानवर के लिए बड़े बड़े एक एक एकड़ के इनक्लोजर अर्थात बाड़े बनाए जाते हैं ताकि जानवर वहां पर आजादी से विचरण कर सकें और पर्यटक उसके चारों तरफ घूमकर उन जानवरों को देख सकें।
राज्यपाल श्री दत्तात्रेय कहा कि हरियाणा में वर्तमान में लगभग साढ़े तीन प्रतिशत वन क्षेत्र और इतना ही ग्रीन कवर के अधीन क्षेत्र है, कुल मिलाकर प्रदेश में ग्रीनरी कवर लगभग 7 प्रतिशत है जिसे बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है । वन विभाग के उप संरक्षक सुभाष यादव ने अरावली पर्वत श्रंखला और नेचर कैंप के बारे में राज्यपाल को विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा इस पर एक प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि दिल्ली से लेकर गुजरात तक अरावली पर्वत श्रंखला लगभग 700 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें सबसे ऊंचा स्थान राजस्थान में माउंट आबू के पास गुरु शिखर नामक स्थान है। हरियाणा में अरावली रेंज 6 जिलों में लगभग 90 किलोमीटर में फैली हुई है और यहां पर सबसे ऊंचा स्थान नारनौल के पास ढोसी पहाड़ पर है जहां पर चमन ऋषि का आश्रम बना हुआ है। हरियाणा में अरावली क्षेत्र में लगभग एक लाख एकड़ जमीन है जिसपर ग्राम पंचायत का मालिकाना हक है। उन्होंने यह भी बताया कि अरावली में तितली की 33 प्रजातियां पाई जाती हैं।