Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
पंजाब Trending

ए.एस.आई और सरपंच के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का केस दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने भ्रष्टाचार के आरोप में ए.एस.आई (एल.आर.) चरनजीत सिंह (नंबर 1144/फरीदकोट) और हरनीत सिंह सरपंच गाँव घुद्दू वाला, फरीदकोट के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है। इसी तरह एक अन्य केस में मोहाली जिले के एक पटवारी और नंबरदार पर रिश्वत लेने का पर्चा दर्ज किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजि़मों के विरुद्ध यह मामला राजवीर सिंह गाँव सादिक जि़ला फरीदकोट द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 95012-00200 पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।  (SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि मुलजि़म एएसआई चरनजीत सिंह और गुरजंट सिंह गाँव घुद्दू वाला की सतपाल सिंह निवासी गाँव कुंडू वाला द्वारा अवैध शराब निकालने सम्बन्धी बातचीत हुई थी। उसने यह दोष भी लगाया है कि मुलजि़म एएसआई ने सतपाल सिंह के खि़लाफ़ अवैध शराब निकालने के बदले कोई कार्यवाही न करने के लिए हरनीत सिंह सरपंच के द्वारा 40 हज़ार रुपए लिए हैं।
शिकायत में दर्ज तथ्यों की पड़ताल करने के बाद ब्यूरो ने कानूनी सलाह के आधार पर उक्त दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7, 7ए और 8 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की अगली जाँच जारी है।
एक अन्य मामले में विजीलैंस ब्यूरो ने राजस्व पटवारी राहुल और नंबरदार जैक राम गाँव माजरियाँ तहसील माजरी, जि़ला मोहाली के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।
इस सम्बन्धी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ममराज निवासी गाँव जयंती माजरी जि़ला मोहाली ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत में दोष लगाया है कि उपरोक्त पटवारी उसके पिता की मौत के बाद पैतृक ज़मीन उसके नाम पर करवाने के लिए नंबरदार के द्वारा रिश्वत की माँग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि शिकायत में बताए गए तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत ब्यूरो ने विजीलैंस ब्यूरो के थाना मोहाली में उक्त दोषी पटवारी और नंबरदार दोनों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की अगली जाँच जारी है।