Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

एएसआई रिश्वतखोरी केस में गिरफ़्तार

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज थाना सिटी मलोट में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह को रिश्वतखोरी केस में गिरफ़्तार कर लिया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता देस राज निवासी रविदास नगर, श्री मुक्तसर साहिब ने ब्यूरो को भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर उक्त सुखदेव सिंह के खि़लाफ़ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी पड़ताल के आधार पर यह मुकदमा नंबर 16 तारीख़ 13- 10- 2022 को दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता खि़लाफ़ थाना सिटी मलोट में दर्ज एक मुकदमे की जाँच उक्त मुलजिम एएसआई द्वारा की जा रही थी और अब उसने इस मुकदमे का अदालत में चालान पेश करने के लिए वादी से रिश्वत की माँग की थी और जांच के दौरान यह आरोप सही पाए जाने पर उक्त कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ का दी गई है।