Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

एन. ओ. सी. जारी करने के बदले 3000 रुपए की रिश्वत लेता कानूनगो रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को पंजाब मंडी बोर्ड कंपलैक्स मोहाली में डायरैक्टर आबादकारी (पुनस्र्थापन) के दफ़्तर में तैनात कानूनगो अमरीक सिंह को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कानूनगो को कुलदीप सिंह निवासी गाँव भूखड़ी कलाँ जि़ला लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को सूचना दी थी कि उसने नयी अनाज मंडी लुधियाना में अपना बूथ बेचने के लिए एतराज़हीनता सर्टिफिकेट (एन. ओ.सी.) के लिए आवेदन दिया है परन्तु उक्त कानूनगो उससे 8000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुलजिम अमरीक सिंह पहले ही उससे 5 हज़ार रुपए बतौर रिश्वत ले चुका है और उसे एन. ओ. सी. जारी करने के बदले 3000 रुपए दूसरी किश्त के तौर पर माँग रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के तथ्यों और असली सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 3000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
स सम्बन्ध में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो के उडऩ दस्ता-1 के एस. ए. एस. नगर स्थित थाने में तारीख़ 17. 08. 2022 को एफ. आई. आर नं. 13 दर्ज की गई है और मामले की आगे जांच जारी है।