Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब

एलआईसी एजेंट संघ ने डेराबस्सी शाखा कार्यालय के सामने दिया धरना

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
ज्वाइंट एक्शन कमेटी लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एजेंटों और पॉलिसीधारकों के मुद्दों को लेकर दिए गए निमंत्रण पर एजेंटों ने यहां एलआईसी की शाखा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
संघ अध्यक्ष बंगाली सिंह, उपाध्यक्ष रामनाथ, अनिल, दीपक, रेखा गुलाटी, मुख्य सलाहकार जसपाल सिंह, सोहन सिंह, सत्य प्रकाश अग्रवाल, माधो सिंह, विजय कुमार, नवीन कुमार, दीप चंद, बलविंदर सिंह, जितिंदर कुमार, रजनी, अजय कुमार ने बताया कि लंबे समय से फेडरेशन द्वारा प्रबंधन को समस्याएं बताई जा रही थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पॉलिसीधारक का बोनस बढ़ाने, बीमा पॉलिसी की स्थिति की जानकारी देने और बेहतर सेवाएं प्रदान करने, पॉलिसी ऋण पर ब्याज कम करने, पुरानी व्यपगत पॉलिसियों को फिर से शुरू करने, पॉलिसीधारकों के करोड़ों रुपये देने की मांगों के संबंध में कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नारे भी लगाए।