Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

ऑटो का टायर निकलने से हुआ हादसा, ऑटो सवार युवती की मौत, दो जख्मी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
अंबाला- चंडीगढ़ हाइवे पर डेराबस्सी रेलवे ब्रिज और फ्लाईओवर के बीच रात एक सड़क हादसे में ऑटो सवार 25 वर्षीय अंजलि की मौत हो गई, जबकि उसके जीजा और भांजी बुरी तरह जख्मी हो गए। तीनों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर अंजलि को डॉक्टर ने मृत करार दिया जबकि उसके जीजा और भांजी का इलाज चल रहा है। डेराबस्सी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी मुताबिक हादसा रात 9:30 बजे के करीब हुआ। गुलाबगढ़ रोड, डेराबस्सी के रहने वाले आशीष सौरभ जीएमसीएच -32 में दाखिल अपने पिता से मिलकर साली अंजलि, पत्नी आकांक्षा और बेटी सहानी के साथ एक ऑटो में डेराबस्सी लौट रहे थे। इस बीच हादसे का शिकार होकर ऑटो का अगला टायर निकल गया और ऑटो पलट गया। उसमें सवार अंजलि का चेहरा बुरी तरह कुचला गया जबकि सड़क पर गिरी सहानी की बाजू और टांग पर फ्रैक्चर है। सभी को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से तीन साल की सहानी को चंडीगढ़ के जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। डेराबस्सी पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑटो का टायर किस वजह से निकला।