Monday, 21 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

कश्मीरी पंडित भी उतने ही कश्मीरी हैं जितने अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार: चुग

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को उनके “गिरगिट जैसे आचरण” के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि आतंकवादियों व पाकिस्तानी समर्थकों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर किए जब्र-जुल्म पर आंखे बंद करने वाले अब अपनी अलगाववाद की राजनीती को चमकाने के लिए दोहरी भूमिका निभाने की साजिश में जुटे है।
चुग ने बताया कि अब्दुल्ला परिवार ने अपने छोटे राजनीतिक लाभ के लिए जम्मू-कश्मीर में पंडित परिवारों को तबाह करने की साजिश रची। कश्मीरी पंडितों पर बीते तीन दशकों से अत्याचार हो रहा है। अब्दुल्ला परिवार अब मगरमच्छ के आंसू बहा कर राजनितिक लाभ की कोशिश में है।
चुग के अनुसार अब्दुल्ला ने कहा कि “हमारे पंडित भाइयों पर हमला कश्मीर की आत्मा पर सीधा हमला है” उन लाखों पंडितों के ज़ख़्मों पर नमक छिड़कना है, जिन्हें जम्मू-कश्मीर छोड़ना पड़ा। अब्दुल्ला परिवार के शासन काल में कश्मीरी पंडितों की निर्मम हत्याएं की गई। उनकी पीढ़ियों की संपत्ति को लुटा गया। हजरों दुकानों को अग्नि भेंट कर दिया। अगर अब्दुल्ला और मुफ्ती ने आतंकवादियों को आश्रय नहीं दिया होता और उन्हें प्रोत्साहित नहीं किया होता, तो पाकिस्तान की खुख्यात ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई की साजिशें सफल न होती। कश्मीरी पंडित कश्मीर से पलायन न करते।

चुग ने कहा कि कश्मीरी पंडित भी उतने ही कश्मीरी हैं जितने अब्दुल्ला और मुफ्ती। लेकिन जिस तरह से पंडितों को जम्मू-कश्मीर से बाहर निकाला गया, वह हमेशा भारत के इतिहास का एक काला अध्याय होगा और इसके लिए अब्दुल्ला और मुफ्ती को देश से माफी मांगनी चाहिए।