Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

कांग्रेस का काला सच सबके सामने, धर्म के आधार पर पंजाब को बाँटती चली आ रही थी: चड्ढा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब कांग्रेस (पीपीसीसी) के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्ढा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। चड्ढा ने कहा कि सुनील जाखड़ के इस्तीफे ने कांग्रेस पार्टी की जातीय और धार्मिक राजनीति की पोल खोल दी है। कांग्रेस पार्टी की पंजाब को जाति और धर्म में बांटने वाली राजनीति का विरोध करने के कारण जाखड़ को पार्टी से इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा है।
आप पंजाब के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए दिनेश चड्ढा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा से पूरे देश में जाति और धर्म की राजनीति की है और लोगों को जातीय व धार्मिक आधार पर बांटकर सत्ता प्राप्त करने की कोशिश की। पंजाब में भी उसने चुनाव से पहले पंजाबियों को बांटने के लिए जाति-धर्म का कार्ड खेला और सुनील जाखड़ को सिर्फ हिन्दू होने के नाते, विधायकों का समर्थन होने के बावजूद मुख्यमंत्री नहीं बनाया। सुनील जाखड़ को कांग्रेस की इसी घटिया राजनीति का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
चड्ढा ने कहा कि 2017 में चुनाव जीतने के बाद साढ़े चार साल तक कांग्रेस की सरकार ने पंजाब के विकास के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस नेताओं ने बादलों की तरह पंजाब में जमकर भ्रष्टाचार और माफिया के कारोबार चलाए और खूब पैसे कमाए। जब जनता कांग्रेस सरकार की सच्चाई जान गई तो लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस ने जाति कार्ड खेला और मुख्यमंत्री बदलने का ड्रामा किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब वीरों और शहीदों की धरती है। पंजाब की धरती पर जाति-धर्म और नफरत की राजनीति के बीज नहीं बोए जा सकते। यहां के लोगों ने हमेशा ही इस तरह की राजनीति करने वाले लोगों को सबक सिखाया है। पंजाब में कांग्रेस ही नहीं किसी भी राजनीतिक पार्टी का धार्मिक एजेंडा कभी सफल नहीं हो सकता। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस-भाजपा और अन्य पार्टियों के धार्मिक एजेंडों से सावधान रहें, ताकि पंजाब में अमन-शांति और भाईचारा का माहौल हमेशा बना रहे।

0 Comments