Monday, 27 July 2026
Breaking News
नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर
पंजाब Trending

किशोर ने 12 वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
ढकौली पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ती चिनार होम्स सोसायटी की 12वीं मंजिल से कूदकर 17 वर्षीय नाबालिग बच्चे ने खुदकुशी कर ली। बता दें कि चिनार होम्स सोसायटी काफी समय से बंद पड़ी है, जिसका प्रोजेक्ट पूरा ना होने पर यहां सोसायटी का केवल ढांचा खड़ा है। मृतक 17 वर्षीय युवक की पहचान अनीत कुमार निवासी विक्टोरिया हाइट्स-2 के रूप में हुई है। पुलिस को कंट्रोल रूम पर खुदकुशी की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर जाकर लाश को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवा शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि वीरवार रात दस बजे ढकोली क्षेत्र में औजाड़ पड़ी चिनार होम्स सोसायटी की 12 वीं मंजिल से अनीत कुमार ने छलांग लगा दी थी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक अनीत की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें मृतक अनीत सबसे बड़ा था जोकि चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसने बताया कि अनीत दिमागी तौर पर परेशान रहता था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। मृतक के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। मृतक के पिता पिछले 10 सालों से जम्मू कश्मीर में रहते हैं।
मृतक अनीत के पिता जम्मू से आए थे उनकी उपस्थिति में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उसके पिता संस्कार के लिए शव साथ ले गए हैं। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
जसवीर सिंह, जांच अधिकारी ढकौली थाना