Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
हरियाणा Trending

किसानों, युवा छात्रों और उद्यमियों के स्टार्टअप को मिलेगा तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण तथा वित्तीय सहायता

Read in:Hindi

हिसार, फेस2न्यूज:
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने कृषि एवं कृषि से जुड़ी गतिविधियों में इंटरप्रेन्योर्स व स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की पहल करते हुए यस बैंक के साथ एक समझौता किया है। इससे किसानों, युवा छात्रों और उद्यमियों के स्टार्टअप के लिए तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण के साथ-साथ वित्तीय सहायता भी मिलेगी।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस समझौते से स्टार्टअप्स के माध्यम से अपना व्यवसाय स्थापित करने वालों को काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत यस बैंक की ओर से बैंक मेंटरिंग, व्यापार के वित्तीय पहलू, वित्तीय ज्ञान भागीदार, बैंकिंग उत्पाद आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, सरकार की ओर से स्टार्टअप्स के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी मुहैया करवाई जाएगी ताकि उसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।