Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

कुत्ते को बाइक से बांध कर घसीटा, राहगीर ने पुलिस को दी शिकायत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर कुत्ते को बाइक से बंधकर घसीटने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। डेराबस्सी स्थित जीबीपी सोसायटी निवासी मोहित धीमान ने जीरकपुर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह देर रात पटियाला चौक स्थित एक ढाबे पर अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। रात के करीब 2.30 बज रहे थे। इस दौरान उसने देखा कि विनोद अत्री नाम के व्यक्ति ने अपनी बाइक के पीछे लोहे की चेन से कुत्ते को बांध रखा था। वह बाइक को तेज स्पीड में चला रहा था जिसके चलते कुत्ता बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके पंजे क्रैक हो गए थे।