Sunday, 26 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

केमिक्ल मिक्स कर जूस पिलाने वाले दुकानदार के खिलाफ दी शिकायत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
खुद को तंदरुस्त रखने के लिए लोग जूस पीते हैं। बीमार पड़ने पर डॉक्टर भी जूस पीने की सलाह देते हैं। क्या होगा यदि आपको पता चले कि जो जूस अपनी सेहत ठीक करने के लिए पी रहे हो वह केमिकल से तैयार किया जा रहा है। केमिकल से जूस तैयार कर लोगों को परोशने का मामला जीरकपुर के लोहगढ़ में सामने आया है। ग्राहक ने मिक्स जूस मांगा तो दुकानदार ने केमिकल युक्त जूस ग्राहक को सौंपा, शक होने पर ग्राहक ने दूसरा जूस बनाकर पहले जूस के साथ मैच किया तो जमीन आसमान का अंतर था। जिसके बाद ग्राहक ने दुकानदार की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की और एसएमओ ढकोली व हैल्थ विभाग को कर दी है।
रविवार सबुह सुमित निवासी बिशनपुरा अपनी पत्नी के साथ लोहगढ़ से अपने घर जा रहा था। मामले के सबंध में सुमित ने बताया कि उनकी पत्नी ने जूस पीने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने लोहगढ़ के विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक बनी विक्की जूस कॉर्नर नामक दुकान पर गाड़ी रोकी और दो मिक्स जूस बनाने का आर्डर दिया। जैसे ही जूस का एक गिलास तैयार कर उनको दिया तो उनकी पत्नी ने कहा मेरा ध्यान जूस पर था, दुकानदार ने जूस में अनार नही डाला पर अनार का का रंग क्यों आ गया है। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत की तो दुकानदार ने कहा कि वह दूसरा जूस बना देता है। सुमित ने बताया कि उन्होंने दूसरे जूस और पहले जूस का गिलास मैच किया तो रंग का बहुत ज्यादा फर्क था। पूछने पर दुकानदार ने कहा कि उसने पहले जूस में फ्लेवर के कलर डाला था। लेकिन जब हमने चैक किया तो वह केमिकल था और उनकी दुकान से कई पॉलीथिन केमिकल के बरामद हुए। जिस से वह मेंगो, पपीता व अनार आदि का जूस केवल एक ढक्क्न से ही तैयार कर लोगों को पीला रहा है और लोगों कि सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसएमओ ढकोली व हेल्थ विभाग को दी। सुमित ने बताया कि पता नहीं यह दुकानदार कब से लोगों को ऐसे केमिकल युक्त जूस पिला रहा है और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
हमे शिकायत मिल गई है, कल टीम चैकिंग करने के लिए टीम भेजी जाएगी। हालांकि इकठे किए सेंपल उन्होंने डिस्ट्रॉय कर दिए है। लेकिन कल टीम भेजकर सब चैक करवाया जाएगा।
– सुभाष कुमार, डिस्ट्रिकट हेल्थ ऑफिसर