Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

कॉलोनी निवासियों ने अधिकारियों को जगाने के लिए बर्तन खड़का किया प्रदर्शन

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
मतदान से 2 दिन पहले तोड़ी गली आज तक नहीं बनी। मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे लोगों ने सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों को जगाने के लिए खाली बर्तन खड़का कर रोष प्रदर्शन किया।
वार्ड नंबर 4 की भगत सिंह कॉलोनी निवासियों ने कहा कि कई वर्षों के बाद भी, कॉलोनी, जो शहर का हिस्सा है, में अभी भी पीने के पानी और स्वच्छता की कमी है। चुनाव से दो दिन पहले कांग्रेस पार्षदों ने यह कहते हुए मिट्टी का फुटपाथ खोद दिया था कि यह जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। चुनावों में कांग्रेस की हार और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के परिणामस्वरूप कोई भी इस पर ध्यान नही दें रहा है।
लोग इस बात से नाराज थे कि कई परिवार अभी भी कई वर्षों से मिट्टी की छतों को ठीक करने के लिए सरकारी धन का इंतजार कर रहे थे। घरों में शौचालय बनाने वाले फोटो खींच कर चले जाते है लेकिन वापस नहीं आते। बिजली जाने पर पूरा दिन बिजली नहीं आती है। सड़क पर लटक रही बिजली की तारों से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। (MOREPIC1)
बुजुर्ग करतार सिंह ने कहा कि अकाली सरकार के दौरान उन्हें मिट्टी की छत को ठीक करने के लिए एक चिठ्ठी मिली थी, पैसे के इंतजार में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा घर की छत मिट्टी की बनी है, पता नहीं कब गिर जाए। लोगों ने विरोध किया कि पिछली सरकारों ने उनके वार्डों में करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा किया था, लेकिन उनकी कॉलोनी में कोई विकास कार्य नहीं देखा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री मान से अपील की है कि वार्ड नंबर 1,2,3, 4 के अंतर्गत मीरपुर और मुबारिकपुर में करोड़ों रुपये के किए गए विकास कार्यों की जांच करवाई जाए।
भगत सिंह कॉलोनी के निवासियों ने विरोध किया कि सरकार द्वारा छतें ठीक करने की योजना जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंची, जबकि नेताओं के करीबी सहयोगियों सहित पक्की छत वाले लोगों ने पैसा लिया। अगर सरकार मीरपुर और मुबारिकपुर इलाके में मामले की जांच कराती है तो पूरा सच सामने आ जाएगा।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। स्थल का दौरा कर समीक्षा की जाएगी। जिन लोगों को छत पक्की करने की योजना के तहत जिनके पैसे आए, उन्हें राशि जारी कर दी गई।
— तारा चंद, जे.ई. नगर काउंसिल, डेराबस्सी।

0 Comments