Monday, 27 July 2026
Breaking News
नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर
पंजाब Trending

खेतों में काम कर रहे दो लोगों को सांप ने काटा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिकाः

57 साल के फकीर सिंह को डेराबस्सी ब्लॉक के खजूरमंडी गांव में खेतों में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। उन्हें बेहोशी की हालत में डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल सेक्टर -32 में रेफर कर दिया। शाम के समय फकीर सिंह अपने खेतों में काम कर रहा था, इस दौरान खेतों में घूम रहे सांप ने उसके पैर पर काट लिया। वे मौके पर ही बेहोश हो गए और मुंह से झाग निकलने लगी। परिवार के लोग उन्हें डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले गए। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
इसी तरह 70 वर्षीय विद्या देवी को पुनसर गांव में सांप ने काट लिया। वे खेतों में मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं।