Saturday, 04 July 2026
Breaking News
श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में
पंजाब Trending

गुरूहरसहाए में बनेगा नया तहसील कंपलैक्स

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए राज्य में बेहतरीन बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने की वचनबद्धता के अंतर्गत गुरूहरसहाए में अत्याधुनिक सहूलतों से लैस नया तहसील कंपलैक्स बनाया जायेगा।
इस सम्बन्धी विवरण देते हुये लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि राज्य सरकार सेवाएं प्रदान करने की शर्तें को कम करने और रोज़ाना के प्रशासकीय कामों में आम लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए दृढ़ है। उन्होंने कहा कि फिऱोज़पुर जि़ले की सब डिविजऩ गुरूहरसहाए में तहसील कंपलैक्स न होने के कारण लोगों को सरकारी सहूलतें और सेवाएं लेने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को तेज़ी से सेवाएं प्रदान करने के लिए गुरूहरसहाए में सभी आधुनिक सहूलतों से लैस तहसील कंपलैक्स बनाने का फ़ैसला किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस कंपलैक्स में एक ही छत के नीचे उप मंडल मैजिस्ट्रेट, तहसीलदार, फ़र्द केंद्र और पटवार स्टेशन के दफ़्तर होंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कंपलैक्स की प्रोजैक्ट लागत 619.35 लाख रुपए है और इसके निर्माण के लिए टैंडर पहले ही जारी किये जा चुके हैं और अक्तूबर महीने में निर्माण शुरू हो जायेगा।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फिऱोज़पुर और फाजि़ल्का जिलों में दो बहुत ही महत्वपूर्ण शैक्षिक संस्थाएं बन रही हैं। इनमें टिब्बी कलां (ब्लॉक ममदोट) में 760 लाख रुपए की लागत से एक आई. टी. आई. और 1474 लाख रुपए की लागत से अबोहर (आंशिक तौर पर कार्यशील) में एक डिग्री कॉलेज निर्माणाधीन हैं। दोनों प्रोजैक्ट लगभग 90 प्रतिशत मुकम्मल हो चुके हैं और अगले तीन महीनों में पूरी तरह कार्यशील हो जाएंगे।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि तहसील कंपलैक्स सरहदी क्षेत्र के गाँवों में प्राथमिक ज़रूरतों से वंचित रह गए लोगों को निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने में बहुत बड़ा योगदान डालेगा। इसके साथ ही यहां बनने वाली शैक्षिक संस्थाएं सरहदी क्षेत्र के नौजवानों को शिक्षा के क्षेत्र में मौके प्रदान करेंगी और व्यावसायिक कोर्स उनको आत्म- निर्भर बनने में सहायक होंगे।