Thursday, 23 July 2026
Breaking News
25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु
पंजाब Trending

गैंगस्टर से बने आतंकवादी अरश डल्ला से जुड़े व्यक्तियों पर राज्य स्तरीय छापेमारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ के विरुद्ध बड़े स्तर पर कार्यवाही करते हुये पंजाब पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर से आतंकवादी बने अरशदीप सिंह उर्फ अरश डल्ला से जुड़े शक्की व्यक्तियों के टिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की।
पंजाब के सभी जिलों में चल रहे केसों में मामलों में मोगा जिले के गाँव डल्ला के अरश डल्ला से सम्बन्धित रिहायशी और अन्य टिकानों पर एक ही समय छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन का उद्देश्य भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के गठजोड़ को खत्म करना था।
पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस गौरव यादव ने कहा कि तलाशी मुहिम हाल ही में अरश डल्ला की हिमायत वाले माड्यूलों में शामिल कई व्यक्तियों की पूछताछ के बाद अमल में लाई गई जिससे समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का ख़ौफ़ पैदा किया जा सके और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा की जा सके। यह ऑपरेशन राज्यभर के सभी जिलों में एक ही समय चलाया गया।
तलाशी मुहिम के दौरान 192 पुलिस पार्टियों ने अरश डल्ला से जुड़े लगभग 232 व्यक्तियों के टिकानों की तलाशी ली।
घेराबन्दी और सर्च आपरेशन के बारे और जानकारी देते हुये डीजीपी ने कहा कि और पड़ताल के लिए कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनके कब्ज़े में से आपराधिक सामग्री ज़ब्त की गई है, जिसकी आगे जांच की जा रही है।
तलाशी मुहिम दौरान इलेक्ट्रानिक यंत्रों का डाटा इक_ा किया गया, हथियार लायसैंसों की जांच की गई, हथियारों की सोर्सिंग का पता लगाया गया, विदेशी मूल के परिवारिक सदस्यों के यात्रा सम्बन्धी विवरण इकठ्ठा किये गए, विदेशों और वेस्टर्न यूनियन से बैंकों के लेन-देन और जायदाद के विवरण इकठ्ठा किये गए, जो और भी गहरायी से जांचे जा रहे हैं।
पुलिस अनुसार कैनेडा स्थित अरशदीप सिंह उर्फ अरश डल्ला एक गैंगस्टर से आतंकवादी बना है, जो पंजाब और विदेशों में अलग-अलग आपराधिक गतिविधियों में शामिल और पंजाब पुलिस की तरफ से मोस्ट वांटेड अपराधी है। वह एक श्रेणी-ए गैंगस्टर से बना आतंकवादी है और एक पाबन्दीसुदा आतंकवादी संगठन के. टी. एफ. का गुर्गा है। साल 2020 में, वह अपने एक साथी सुखा लंबे का कत्ल करने के बाद कैनेडा फऱार हो गया था।
कैनेडा में बैठ कर ही वह पंजाब में फिरौती, हत्याओं और अन्य दहशती अपराधों में शामिल गैंगस्टरों का नैटवर्क चलाता था। वह मनीला, मलेशिया, कैनेडा और पाकिस्तान स्थित अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर इन अपराधों को अंजाम देता रहा है।
उसके विरुद्ध कत्ल, लूटपात, डकैती, फिरौती, और दहशत फैलाने सम्बन्धी 35 ऐफआईआरज़ दर्ज हैं। उसकी संलिप्पता पंजाब के सरहदी राज्य में हुई कई सुनियोजित हत्याओं में भी सामने आई थी। इसके इलावा वह पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा या ग़ैर कानूनी ढंग से आयात किये आरडीएक्स, आईईडी, एके-47 और अन्य हथियारों और गोला-बारूद को राज्य में अलग अलग माड्यूलों को सप्लाई करने के मामलों में भी शामिल था।
डीजीपी यादव ने कहा कि अरश डल्ला की कैनेडा से हवालगी के लिए प्रक्रिया पहले ही जारी है और जल्दी ही उसे भारत लाया जायेगा। जि़क्रयोग्य है कि अरश डल्ला के खि़लाफ़ पहले ही रैड्ड कार्नर नोटिस जारी किया जा चुका है और इसकी ज़ोरदार ढंग से पैरवी की जा रही है