Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

गोल्डन पाम में अपने घर में अकेला रह रहा व्यक्ति मृत मिला

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी नगर परिषद के तहत गोल्डन पाम सोसाइटी में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 48 साल के सपन कौशिक पुत्र शिव शंकर कौशिक वासी फ्लैट नं 434, ग्राउंड फ्लोर के तौर पर हुई है। वह घर में अकेला ही रहता था और घर में सफाई करने वाली ने उसका शव सबसे पहले देखा। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अंजाम दी है। मुबारिकपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि सपन कौशिक के साथ उसकी पत्नी सरमिस्टा कौशिक व बैंक से रिटायर्ड ससुर रहते थे। परिवार में कोई संतान नहीं है। बीमारी की वजह से सपन को शराब न पीने की सख्त हिदायत थी। लेकिन वह मानता नहीं था। इसी से तंग आकर पत्नी और ससुर बीते साल नवंबर में घर छोड़कर चले गए थे और सपन तभी से अकेला ही रहता था। बीती शाम जब घर में सफाई करने वाली आई तो सपन कमरे में मृत मिला। डेराबस्सी सिविल अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। उसकी पत्नी के बयानों पर पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है, जिसने किसी पर संदेह जताने की बजाय पति की बीमारी को ही मौत का कारण बताया है।

0 Comments