Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब Trending

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने वाला आरोपी काबू

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) थाना खुईयांसरवर पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने, दुव्र्यवहार करने के आरोप में मनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र मक्खन सिंह वासी दलमीरखेड़ा को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा व शेष आरोपियों के बारे में पूछताछ की जायेगी। मिली जानकारी अनुसार गांव दलमीर खेड़ा निवासी संदीप कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 140, 7.12.22 भांदस की धारा 452, 354, 341, 323, 148, 149 के तहत कुलविंद्र सिंह पुत्र मक्खन सिंह, मलकीत सिंह पुत्र जागीर सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र मक्खन सिंह, वीरपाल कौर पत्नी मनप्रीत सिंह व बिट्टू पुत्र बूटा वासी दलमीरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। संदीप कौर का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उसके घर में घुस कर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और दुव्र्यवहार किया।