Monday, 18 May 2026
Breaking News
युवाओं के जोश को सही दिशा देने से वो भटकने से बच सकते हैं : आचार्य प्रशांत अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी घर में रख रहें है नौकर- तो पहले करवा लें पुलिस वेरिफिकेशन 156 सीबीएसई विद्यालयों में उपलब्ध होंगे तीनों संकाय शैलजा शर्मा को “डिवालिशियस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026” सम्मान, पूनम परमार बनीं मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर सनातन संस्कृति को अपनाकर ही समृद्ध और खुशहाल बन सकता है किसान स्कूलों में पारदर्शिता लाने के लिए मोदी सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक' से स्कूल संचालकों में बेचैनी 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मलमास, 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित : पंडित रोशन शास्त्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
हरियाणा Trending

चंडीगढ़ में नई विधानसभा के लिए साइट का दौरा किया

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के नए भवन का निर्माण करने के लिए प्रस्तावित साइट का दौरा किया।
मुख्यमंत्री ने आईटी पार्क रोड़ पर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाईट-प्वाइंट पर यू.टी चंडीगढ़ की जमीन में हरियाणा विधानसभा के नए भवन के लिए सुझाई गई साइट का दौरा किया। उन्होंने दो अन्य साइट्स के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी साथ थे।
मुख्यमंत्री ने उक्त साइट के बारे में अर्बन प्लानिंग डिपार्टमैंट चंडीगढ़ के अधिकारियों से नक्शे के माध्यम से विस्तार से जानकारी ली। करीब 10 एकड़ की इस साइट की लंबाई-चौड़ाई व अन्य पैमाइश बारे पूछताछ की जिस पर अधिकारियों ने जमीन के मालिकाना हक व अन्य औपचारिकताओं बारे बताया।