Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

चोर गिरोह के दो युवक चोरी के तीन मोटरसाइकिलों सहित काबू

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
ढकौली थाना पुलिस ने मोटरइसाकिल चोर गिरोह के दो युवकों को चोरी के तीन मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान करन राओ निवासी झुग्गियां डीपीएस स्कूल के बैक साइड गांव सनौली व पंकज निवासी मकान नंबर -67ए विक्टोरिया फ्लौर 3 ढकौली के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ थाना ढकौली में आइपीसी की धारा 379, 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपितों से पूछताछ जारी है।
एसएचओ ढकौली हरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी की हुई थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक चोरी के मोटरसाइकिल पर एरिया में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को एक चोरी के याहमा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। दोनों बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल पर सवार थे। जब पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी का है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड दौरान दोनों युवकों ने अपनी निशानदेही पर चोरी किए दो ओर सप्लेंडर मोटरसाइकिल रिक्वर करवाए। आरोपितों से पूछताछ जारी है और चोरियां हल होने की उम्मीद है।