Monday, 29 June 2026
Breaking News
राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
हरियाणा

जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मनाया गया ‘पुलिस उपस्थिति दिवस’

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों में भय पैदा करने और लोगों पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए, 22 जनवरी को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया। इस दौरान 1801 पैदल पेट्रोल पार्टी सड़कों पर रहीं जिसमें प्रदेश के लगभग 13857 पुलिस अधिकारी व जवानों की उपस्थिति दिखाई दी।
इस विशेष अभियान के तहत प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 5247 गलियों, 1525 बाजारों और 2320 अन्य स्थानों पर पहुंच कर उपस्थिति दर्ज की।
जानकारी को साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा, श्री ए. एस. चावला ने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज जिनके मार्गदर्शन में हरियाणा पुलिस लगातार अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही है, ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से समाज के कमजोर तबके के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस उपस्थिति दिवस मनाने का निर्देश दिया था।
इस दिन सर्वाधिक पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सड़कों, गलियों व बाजारों और अन्य भीडभाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर देखी गई। इस दौरान, पुलिस कर्मियों ने जनता से क्षेत्र में असामाजिक और आपराधिक तत्वों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने की भी अपील की।
पुलिस उपस्थिति दिवस के माध्यम से पुलिस अधिकारी व जवान लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं जो हर माह आयोजित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, कोविड से बचाव के लिए नागरिकों के साथ सरकारी दिशा-निर्देश भी साझा किए गए। बिना मास्क के चलने वालों को भी मास्क पहनने और उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अपराध को रोकने व शरारती तत्वों में भय पैदा करने के लिए पुलिस उपस्थिति दिवस हरियाणा पुलिस की एक नई पहल है। प्रत्येक माह सुबह 9 बजे से शाम के 3 बजे तक नाके और पैदल गश्त कर असामाजिक और बुरे तत्वों पर नजर रखी जाती है।