Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

ज़मीन मुआवज़ा गबन मामले में भगौड़े चल रहे दो अन्य दोषी गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट जालंधर की ज़मीन का मुआवज़ा बाँटने में हुए गबन मामले में करीब 3 साल से अधिक समय से फऱार चल रहे दो दोषी राजिन्दर सिंह और रवि कुमार, निवासी गाँव बिलगा, जि़ला जालंधर को गिरफ़्तार कर लिया है। इस मुकदमे में अब तक कुल 14 दोषी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं और बाकियों की सक्रियता के साथ खोज जारी है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट जालंधर द्वारा सूर्य एनक्लेव एक्सटैंशन स्कीम के लिए 94.97 एकड़ ज़मीन एक्वायर की गई थी, जिसका मुआवज़ा देने के समय असल व्यक्तियों की जगह फज़ऱ्ी व्यक्ति खड़ कर और नकली दस्तावेज़ तैयार करके इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से 5,49,18,523 ( पाँच करोड़ उनचास लाख अठरह हज़ार पाँच सौ तेईस) रुपए की मुआवज़े की रकम का गबन किया गया था, जिस सम्बन्धी मुकदमा नंबर 244 तारीख़ 29- 10-2013 को आई.पी.सी. की धारा 409, 419, 420, 465, 467, 468, 201, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13 के अंतर्गत थाना नयी बारांदरी जालंधर में दर्ज किया गया था। इसके उपरांत इस मुकदमे की अगली जाँच विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी गई थी
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में शामिल दोषी मनजीत शर्मा, सुखदेव सिंह पटवारी, प्रेम प्रकाश, वकील मोहित भारद्वाज, वकील दीपक सिडाना, अमनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जतिन्दर कुमार शर्मा, तरलोक सिंह, सन्दीप शर्मा, सुरिन्दर कुमार कैशियर और गुरदीप सिंह को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। बाकी के फऱार दोषियों को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उनके रिहायशी और अन्य ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, जिनको जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।