Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

ट्यूबवैलों पर लोड बढ़ाने की वी. डी. एस. समय सीमा 23 अक्तूबर तक बढ़ाई

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
अपने ट्यूबवैलों के बिजली लोड को बढ़ाने के इच्छुक राज्य के किसानों को बढ़ी राहत देते हुये पंजाब सरकार ने लोड बढ़ाने के लिए वलंटरी डिसकलोजऱ स्कीम (वी. डी. एस.) की तारीख़ 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। किसानों की रूचि को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कीम की समय सीमा में दूसरी बार विस्तार किया है।
पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमटिड ( पी. एस. पी. सी. एल.) के प्रवक्ता ने बताया कि ट्यूबवैलों पर लोड बढ़ाने के लिए मौजूदा लोड फीस 4750 रुपए से घटा कर 2500 रुपए प्रति बी. एच. पी. करते हुये 10 जून को 45 दिनों (24 जुलाई तक) के लिए वी. डी. एस. शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को मुख्यमंत्री ने राज्य के अनाज उत्पादकों की सुविधा के लिए इस स्कीम को 15 सितम्बर तक बढ़ा दिया था।
प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 1.70 लाख किसानों ने इस स्कीम का लाभ लेकर अपने 160 करोड़ रुपए की बचत की है। उन्होंने किसानों को इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुये कहा कि जो किसान अपने ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाना चाहते हैं, वह 23 अक्तूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब मुख्य तौर पर एक खेती प्रधान अर्थव्यवस्था है और इसकी आबादी का एक बड़ा हिस्सा खेती पर निर्भर है, पंजाब सरकार किसानों की लागतों को घटा कर अधिक से अधिक लाभ कमाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

0 Comments