Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिकाः
घग्गर रेलवे चौकी प्रभारी सुखवंत सिंह ने बताया कि अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर ढकोली गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घग्गर चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक रात करीब 9:30 बजे ढकोली गेट के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह दिल्ली- होशियारपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक ने लाल रंग की टी- शर्ट और सफेद पेंट पहनी है। युवक सिर से मोना है, जिसकी उम्र 28 से 30 साल के आसपास है। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments