Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

ठोस और तरल कूड़े की उचित संभाल करने वाली 23 पंचायतों को मिलेगा 1-1 लाख रुपए का इनाम

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि राज्य स्तरीय स्वच्छ भारत दिवस 2 अक्तूबर को होशियारपुर में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर ठोस और तरल कूड़े की उचित संभाल करने वाली राज्य की 23 पंचायतों के खाते में 23 लाख रुपए (एक लाख रुपए प्रति पंचायत) के इनाम देकर सम्मानित किया जायेगा। 3 अन्य पंचायतों को भी 10-10 हज़ार रुपए देकर उत्साहित किया जायेगा। इसके इलावा बढिय़ा कारगुज़ारी करने वाले अधिकारियों का भी सम्मान होगा। इस दौरान स्वच्छता सम्बन्धी नुक्कड़ नाटक, लघु फि़ल्म और अन्य प्रस्तुतिकरण विशेष आकर्षन का केंद्र होंगी।
जिम्पा ने कहा कि सरकार गाँवों में साफ़ और पेयजल की सप्लाई के लिए शानदार काम कर रही है। इसके इलावा गाँवों में कूड़े की संभाल और प्रबंधन के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय राज्य के 15 जिलों (होशियारपुर, मलेरकोटला, फरीदकोट, जालंधर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट, गुरदासपुर, एस. ए. एस. नगर, कपूरथला, मानसा, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला और एस. बी. नगर) के सभी 8292 गाँवों में घर-घर साफ़ पानी दिया जा रहा है। इन 15 जिलों को भी समागम के दौरान सम्मानित किया जायेगा।
जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने आगे बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (पड़ाव-2 की राज्य में शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के अंतर्गत सभी गाँवों में ठोस और तरल अवशेष के प्रबंधन का उचित प्रबंध किया जायेगा। जिम्पा ने कहा कि मार्च 2025 तक हरेक गाँव को ओडीऐफ पल्स ऐलानने के लिए यत्न तेज कर दिए गए हैं।
कबिलेगौर है कि 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक गाँवों में फैले कूड़े की सफ़ाई और कूड़ा प्रबंधन के विषय पर मुहिम चला कर कई गतिविधियों को उत्साहित किया गया है।