Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब

डेराबस्सी में जोनल गेम्स 2022-23 की शुरुआत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराबस्सी की प्रिंसिपल अलका मूंगा के नेतृत्व में जोनल गेम्स 2022-23 का उद्घाटन किया गया। इन खेलों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सतलुज वर्ल्ड स्कूल सुंदरा में पहले दिन क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 14 और अंडर 19 का आयोजन किया गया। अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट एटीएस वैली स्कूल में आयोजित किया गया। इस दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर सैनिया में सभी वर्ग के लड़कों लड़कियों के लिए खो-खो, कबड्डी नेशनल स्टाइल, कबड्डी सर्किल स्टाइल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा शेष सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराबस्सी के खेल मैदान में हुई। इस संबंध में जोनल सचिव सतीश कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि खो-खो वर्ग 14 में एस.एस.एस. रामपुर सैनिया स्कूल टीम पहले, सरकारी स्कूल समगोली अंडर 17 में पहले, सरस्वती विद्या मंदिर कुश्ती अंडर 14 और 17 में पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समगोली ने कुश्ती अंडर 19 में पहले, कबड्डी अंडर 14 , 17 और 19 लड़कों में, सरकारी स्कूल जिऊली ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह वलीवाल अंडर 17 में पंडवाला स्कूल ने पहले व समगौली स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।