Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब

तंबाकू विरोधी अभियान के तहत 30 दुकानदारों के चालान काटे

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ धरमिंदर सिंह की अगुवाई में डेराबस्सी में तंबाकू विरोधी एक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमों को ताक पर रखकर तंबाकू उत्पाद बेचने के आरोप में 30 चालान काटे गए और कुल 3300 का जुर्माना भी वसूल किया गया। इस मौके पर डेराबस्सी टीम के नोडल अफसर डा . इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह इंस्पेक्टर ने बताया कि आजकल फ्लेवर सिगरेट बाजार में आ रही हैं। इसका सेवन करने के बाद व्यक्ति इसकी लत का शिकार हो जाता है। उन्होंने इस प्रकार के नशे से दूर रहने की भी हिदायत दी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह की 18 सिगरेट भी जब्त की गई हैं। इसके अलावा, स्कूलों, धार्मिक संस्थानों, अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में धूम्रपान और तंबाकू उत्पाद बेचना सख्त वर्जित है। इसका उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति भारी जुर्माना और कारावास का सामना कर सकता है।

0 Comments