Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

दो से 8 अक्तूबर तक छतबीड़ चिडिय़ाघर में मनाया जा रहा है जंगली जीव सुरक्षा सप्ताह

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
छतबीड़ चिडिय़ाघर में 2 से 8 अक्तूबर तक जंगली जीव सुरक्षा सप्ताह (वाइल्ड लाइफ सेफ्टी वीक) मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत दो अक्तुबर मैराथन दौड़ से की जाएगी। मिनी मैराथन पांच से दस किलोमीटर की रहेगी जिसे सुबह 6 बजे से शुरू कर 8 बजे समाप्त किया जाएगा। हालांकि सरकारी छुटी होने के चलते चिड़ियाघर दो अक्तुबर को बंद रहेगा। छतबीड़ चिड़ियाघर के रेंज ऑफिसर हरपाल सिंह ने कहा कि नेशनल छुट्टी होने के चलते रविवार को प्रोग्राम के बाद जू बंद रहेगा और
सोमवार (3 अक्टूबर) को 10 से 11 बजे तक राइटिंग मुकाबले व पेंटिंग मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके साथ ही सीनियर केटेगरी के छात्रों में क्विज मुकाबले करवाए जाएंगे। इन मुकाबलों में अलग-अलग स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। साढ़े 11 से 1 बजे और 2 से साढ़े 3 बजे तक चिडिय़ाघर के विशेषज्ञों की ओर से सैलानियों को टाइगर के बारे में जानकारी दी जाएगी और वेबिनार करवाया जाएगा। 4 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 से 1 और दोपहर 2 से साढ़े 3 बजे स्पेशल सैशन दौरान सरीसृप शो (रैपटाइल शो) में एक्सपर्ट सैलानियों को जानकारी देंगे। इसके साथ-साथ हाथियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 5 अक्तूबर को हाथी शो (एलीफेंट शो) होगा, जिसमें विशेषज्ञ उनके खान-पान व रहन -सहन के बारे में जानकारी देंगे।
6 अक्टूबर को सुबह साढ़े 11 बजे से 1 बजे व दोपहर 2 से साढ़े 3 बजे लक्कड़ बग्गा, भेडिय़े व जंगली कुत्तों के बारे में सैलानियों को जानकारी दी जाएगी और 7 अक्तूबर को साढ़े 11 से 1 बजे व दोपहर 2 से साढ़े तीन बजे तेंदुए व वन्यजीव समर्पित कविता सैशन करवाया जाएगा। 8 अक्तूबर को सुबह 6 से 8 ‘राइड फार वाइल्ड’ दौड़ करवाई जाएगी और भालू के बारे में जानकारी देने के बाद शाम को समाप्ति समारोह आयोजित किया जाएगा। इस जंगली जीव सप्ताह के दौरान विभिन्न मुकाबलों में विजेता विद्यार्थियों को इनाम दिए जाएंगे।