Monday, 27 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब

धान बोने की तकनीक पर फार्म स्कूल का आयोजन

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा डेराबस्सी के गांव जनेतपुर में डॉ. हरसंगीत सिंह ब्लॉक कृषि अधिकारी डेराबस्सी के नेतृत्व में आत्मा योजना के तहत एक फार्म स्कूल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिखा सिंगला डी.पी.डी. आत्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को बासमती पर 10 कीटनाशकों का छिड़काव करने से बचना चाहिए क्योंकि सरकार ने इन कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस मौके 1509 वटों पर बासमती की खेती करने वाले किसान लखविंदर सिंह ने अन्य किसानों को भी प्रेरित किया कि इस तरह धान में दो से तीन बार पानी ही डाला जाता है, जिससे पानी की काफी बचत हुई है। इसके साथ उन्होंने कद्दूवाला धान भी लगाया हुआ है जिसमें उन्हें पानी और छिड़काव दोनों का उपयोग ज्यादा करना पड़ा है। इस अवसर पर सुखजीत कौर एईओ ने किसानों से कहा कि वे अपने भूमि क्षेत्र को नई फसलों के तहत लाएं और आने वाले समय में तेल की फसलों की बुवाई को प्राथमिकता दें। इस मौके पर मंजीत सिंह ने किसानों को भारत सरकार की पीएम किसान निधि योजना की जानकारी दी। इस मौके पर किसानों ने फार्म स्कूल में धान बोने की तकनीक की जानकारी प्राप्त की।