Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने एक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में उसके चाचा की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 363, 366ए के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले के सबंध में जानकारी देते हुए युवती के चाचा ने बताया कि वह युवती को अपनी 6 वर्षीय बेटी की देखभाल के लिए अपने घर लेकर आया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी नाबालिग भतीजी को अवतार सिंह निवासी फजीलका शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सीसीटीवी में अवतार सिंह उसकी भतीजी को कार में ले कर जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

0 Comments