Thursday, 27 August 2026
Breaking News
जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की
पंजाब Trending

पंचायती फंडों में 8 लाख रुपए का गबन करने पर जेई, पंचायत सचिव और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान ग्राम पंचायत धीरेकोट, ब्लॉक जंडियाला गुरू, ज़िला अमृतसर के पंचायती फंडों, विकास ग्रांटों और शामलाट ज़मीन की आय में 8,09,744 लाख रुपए का गबन करने के विरुद्ध आज ब्यूरो की तरफ से पंचायत विभाग के जेई, पंचायत सचिव और पूर्व सरपंच को गिरफ़्तार किया है।
यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि गांव धीरेकोट के पंचायती फंडों में गबन करने सम्बन्धी मिली शिकायत की कठिन पड़ताल के उपरांत साल 2013 से 2016 के समय दौरान कुल 8,09,744 लाख रुपए का गबन पाये जाने के दोष के तहत पूर्व सरपंच जसबीर सिंह धीरेकोट, करनजीत सिंह पंचायत सचिव (अब सेवामुक्त) और हरभजन सिंह जेई पंचायती राज (अब सेवामुक्त) के खि़लाफ़ आइपीसी की धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13( 1) ए और 13(2) के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करने के उपरांत इन मुलजिमों को गिरफ़्तार करके आगे करवाई अमल में लाई गई है।
उन्होंने बताया कि जांच के सालों 2013-2016 के दौरान ग्राम पंचायत धीरेकोट को विकास कामों के लिए सरकार से मिली अलग-अलग ग्रांटें, गाँव की शामलात ज़मीन से हुई ठेके की आमदन, रकम का बैंक ब्याज और पिछला बकाए समेत कुल 56, 68, 330 रुपए की आमदन होनी पाई गई है जबकि मौजूदा पंचायत सचिव बलविन्दर सिंह की तरफ से पेश किये गए रिकार्ड के मुताबिक कुल 38,05,524 खर्चा करना बताया गया है और 18, 62, 806 रुपए ग्राम पंचायत के बैंक खाते में जमा होने पाये गए।
उन्होंने बताया कि टैक्निकल टीम की परीक्षक रिपोर्ट अनुसार उक्त ग्राम पंचायत की तरफ से कुल 29,95,780 रुपए के काम करने दर्शाये गए हैं। इस तरह पंचायत धीरेकोट की तरफ से 8,09,744 रुपए के कम काम करवाने पाये गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की पडताल के उपरांत जसवीर सिंह पूर्व सरपंच, करनजीत सिंह पंचायत सचिव और हरभजन सिंह जेई की तरफ से विकास के कामों के लिए प्राप्त राशि के मुताबिक मुकम्मल ख़र्चा न करके मिलीभुगत से यह गबन किया जाना पाया गया है जिस कारण उक्त दोषियों के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही अमल में लाई गई है।