Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
राष्ट्रीय Trending

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से 126 एनसीसी कैडेट नई दिल्ली में महीने तक चलने वाले गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेंगे

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
29 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी निदेशालय, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से क्षेत्र के 126 कैडेट भाग लेंगे।
गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ समूह के 15 कैडेटों को एनसीसी निदेशालय द्वारा चुना गया है। यह दल विभिन्न अंतर निदेशालय प्रतियोगिताओं में भाग लेगा जिसमें पूरे भारत से कैडेट शामिल होंगे।
एनसीसी द्वारा विभिन्न संस्थानों के एनसीसी कैडेटों की कच्ची प्रतिभा (raw talent) की पहचान की गई है और इन कैडेटों को विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित और तैयार किया गया है। उक्त आयोजन के लिए चयनित कैडेटों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है।
इस अवसर पर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने कैडेटों के साथ बातचीत की और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयत्न करने और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उत्साह और जोश के साथ सभी स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

0 Comments