Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

पटवारी और उसका निजी मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने एक पटवारी और उसके निजी मुंशी को 2000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कैथल के खुराना रोड निवासी विक्रम सिंह की शिकायत पर हरबंत सिंह, हलका पटवारी और उनके निजी मुंशी अनिल कुमार को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने इंतकाल की प्रति उपलब्ध करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद इस संबंध में ब्यूरों में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो के थाना अंबाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर केस की आगे की जांच की जा रही है।