Thursday, 02 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना
पंजाब Trending

पटियाला के चार और क्षेत्र अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन घोषित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार द्वारा ज़िला पटियाला के चार और क्षेत्रों को अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन घोषित किया गया है। पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बताया कि ज़िले के गाँव रवास ब्राह्मणां, गंगरोला, बाबू सिंह कॉलोनी अबलोवाल और बाबा जीवन सिंह बस्ती पासी रोड पटियाला बीमारी के केंद्र के तौर पर नोटीफ़ाई किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आई.सी.ए.आर) -राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने इन स्थानों से सूअरों के सैंपलों में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि की है, जिसके बाद पशु पालन विभाग ने कार्यवाही करते हुए बीमारी के इन केन्द्रों से 0 से 1 किलोमीटर तक के क्षेत्र को ‘‘संक्रमित ज़ोन’’ और 1 से 10 किलोमीटर (9 किलोमीटर) तक क्षेत्र को ‘‘निगरानी ज़ोन’’ घोषित किया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ‘‘अफ्रीकन स्वाईन फीवर के नियंत्रण और ख़ात्मे के लिए राष्ट्रीय कार्य-योजना (जून 2020)’’ के मुताबिक इन क्षेत्रों में कोई भी जिन्दा/मरा हुआ सूअर (जंगली सूअरों समेत), नॉन-प्रोसैस्ड सूअर का मीट, सूअर पालन फार्म या बैकयार्ड सूअर पालन से कोई भी फीड या सामग्री/सामान इन्फ़ैकटिड ज़ोन से बाहर नहीं ले जाया जाएगा, ना ही ज़ोन में लाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति सूचीबद्ध बीमारी से संक्रमित किसी भी सूअर या सूअर उत्पाद को मार्केट में नहीं लाएगा और ना ही लाने की कोशिश करेगा।
कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने लोगों से अपील की कि यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती। इस लिए घबाराने की ज़रूरत नहीं। उन्होंने कहा कि यह बहुत घातक बीमारी है जिससे सावधानियाँ अपनाकर ही बचाव किया जा सकता है।
सूअर पालकों को बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार को सहयोग करने की अपील करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सूअर पालक दूसरे फार्मों और दूसरे स्थानों पर या ज़िलों में ना जाएँ और सूअरों के लिए ख़ुराक अपने फार्म पर ही तैयार करें। इसके अलावा सूअर व्यापारियों एवं कारोबारियों और उनके वाहनों को भी अपने फार्मों पर आने से सख़्ती से रोका जाए।