Thursday, 12 November 2026
Breaking News
4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
पंजाब Trending

पटियाला डिवैल्पमैंट अथारिटी द्वारा रिहायशी और कमर्शियल जायदादों की ई- नीलामी 25 अगस्त तक

Read in:Hindi

पटियाला, फेस2न्यूज:
पटियाला डिवैल्पमैंट अथारिटी ( पी. डी. ए.) द्वारा अपने अधीन आते अलग-अलग शहरों जैसे कि पटियाला, संगरूर, नाभा और अमरगढ़ में रिहायशी और कमर्शियल साईटों की ई-नीलामी की जा रही है। यह ई-नीलामी 15 अगस्त को शुरू हुई थी और 25 अगस्त, 2022 को बाद दोपहर 3 बजे तक चालू रहेगी।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग प्रवक्ता ने बताया कि इन शहरों में अपना मकान बनाने या कारोबार शुरू करने का यह सुनहरी मौका है।
उन्होंने बताया कि इस ई-नीलामी में हिस्सा लेने की प्रक्रिया और सम्बन्धित जायदादों की मुकम्मल जानकारी ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध है।
उन्होंन बताया कि इस ई-नीलामी में कुल 280 जायदादें उपलब्ध हैं, जिनमें कमर्शियल जायदादों में 58 दुकानें, 55 बूथ, 33 एस. सी. ओज., 6 एक मंजिला दुकानें और 3 दुकान- कम- फ़लैट के इलावा 124 रिहायशी प्लाट और एक मकान भी शामिल है।

0 Comments