Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
पंजाब Trending

पड़ौसी के घर से सोने के आभूषण व नगदी चुराई, आरोपी पकड़ा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
पुलिस ने डेराबस्सी के इस्सापुर गांव में एक घर से सोने के जेवर और नकदी चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव इस्सापुर दविंदर सिंह उर्फ गोनी पुत्र अवतार सिंह पप्पी तौर पर हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया। डेराबस्सी एसएचओ जसकंवल सेखों ने बताया कि इस्सापुर निवासी कुलदीप कौर पत्नी हरपाल सिंह छोटा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोसी दविंदर सिंह गोनी ने उसके घर में एक अलमारी से सोने की बालियां व कुछ पैसे चुरा लिए। तफ्तीश दौरान पुलिस ने आरोपी दविंदर गोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरीशुदा सोने की बालियां व कुछ पैसे बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।