Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पहल: हर व्यक्ति तक होगी सरकारी योजनाओं तक 'पहुंच'

Read in:Hindi

अखिलेश बंसल, बरनाला:
बरनाला जिला प्रशासन ने सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने को लेकर 'पहुंच' प्रोजेक्ट का आगाज किया है। राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पूरे पंजाब में लोगों तक पहुंचाने के लिए बरनाला प्रशासन ने 'पहुंच' नामक पुस्तक प्रकाशित कर पहल की है। गौरतलब है कि पुस्तक में प्रत्येक सरकारी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी, योजना के लाभ, योजना का उपयोग कैसे करें और योजना से कौन लाभ उठा सकता है, इसका विवरण शामिल है। इस पुस्तक का विमोचन पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एक समारोह के दौरान किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, विधायक लाभ सिंह उगोके, डिप्टी कमिश्नर बरनाला पूनम दीप कौर भी उपस्थित थे। मंत्री मीत हेयर ने जिला प्रशासन की इस पहल की काफी सराहना करते कहा कि यह सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का सबसे अच्छा तरीका है, इससे लोगों की परेशानी भी दूर होगी।
कैसे पहुंचेगी 'पहुंच' आवाम तक:
जिला उपायुक्त सुश्री पूनमदीप कौर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों की योजनाओं से भरपूर पुस्तक 'पहुंच' की 50 हजार प्रतियां छप चुकी हैं, जिन्हें लोगों तक पहुंचाने के लिए पंचायत, यूथ क्लब, स्कूल, सांझ केंद्र, सेवा केंद्र सहित हर सार्वजनिक स्थान पर बांटा जाएगा। उपायुक्त सुश्री पूनमदीप कौर ने कहा कि सरकारी योजनाओं के नाम, उनका पूरा विवरण, उनके लाभ क्या हैं, उनसे कैसे लाभ मिल सकता है और योजना के लिए आवेदन कैसे करना है, यह सब पुस्तक में समझाया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के विमोचन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी व उसका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। इससे सरकारी दफ्तरों में लोगों की परेशानी खत्म होगी। लोगों को इस पुस्तक को पढ़ना चाहिए और प्रत्येक योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। डीसी बरनाला ने कहा कि जब उन्होंने गांवों का दौरा किया तो उन्हें लोगों में सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता की कमी के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने इस तरह की एक किताब बनाने के बारे में सोचा गया।
बरनाला निवासी बसंत सिंह ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, जिससे लोगों को सरकारी सुविधाओं के बारे में पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के लिए सबसे अधिक उपयोगी होगा। खासकर यह किताब पंजाबी भाषा में छपी है, जिससे आम लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से हो सकेगी।

0 Comments