Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पीने का पानी ना मिलने से लोग परेशान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
गुरु नानक कॉलोनी वार्ड 18 सेक्टर 19 में कई दिनों से पीने का पानी नहीं मिलने से लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं, लेकिन नगर काउंसिल के अधिकारियों और प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी हैं। रोष में आए लोगों ने प्रशाशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके हरविंदर सिंह सैनी, अमन वर्मा, अजीत सिंह, विनोद कुमार,रमन सैनी, दीपक, राजेश ठाकुर, हरि सिंह, अश्विनी डोगरा, विनीत ने कहा कि हमारा वार्ड सेक्टर 18 में कई दिनों से पीने का पानी नही आ रहा है।उन्होंने कहा कि पहले हमारे वार्ड में पानी भांखरपुर से आता था और अब एक महीने से नहीं आ रहा है। हमने हलका विधायक और नगर काउंसिल के अधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि पानी नहीं मिलने से घर में बर्तन और कपड़े धोने में काफी परेशानी होती है।गर्मी के मौसम में ऊपर से पानी नहीं मिलने से लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। लोगों ने कहा कि जिनके पास पैसा है वो बोर करा रहे हैं, लेकिन जिनके पास पैसा नहीं है वो क्या करेंगे। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हमारे वार्ड में नए ट्यूबवेल लगाकर पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस बारे में नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम प्रतिदिन दो टैंकर भेज रहे हैं और उन्हें पंचायती ट्यूबवेल से गांव भाखरपुर से सप्लाई मिल रही थी, लेकिन पानी का प्रेशर कम होने से पानी की समस्या हो रही है।

0 Comments