Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति के विषय में प्रकाशित समाचार रिपोर्ट की स्थिति की समीक्षा के लिए निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के.सी. चमन ने सरकारी तेल विपणन कम्पनियों और डीलरों तथा सभी हितधारकों के साथ बैठक की।
बैठक में तेल कम्पनियों के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के भारी संख्या में आगमन और पड़ोसी राज्य से हिमाचल प्रदेश में वैट कम होने के कारण सीमावर्ती जिलों में जून माह में पेट्रोल और डीजल की खपत में भारी वृद्धि हुई है।
सभी तेल विपणन कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में उपयुक्त कार्यवाही पहले ही आरम्भ कर दी गई है और शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
इंडियन ऑयल ने पुष्टि की कि उनकी ओर से पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है और प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की राशनिंग नहीं की जा रही है।
बैठक में सभी तेल कम्पनियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन स्टॉक की समीक्षा करें तथा ऐसे स्थानों पर जहां एक ही पेट्रोल पम्प है, को प्राथमिकता पर तेल उपलब्ध करवाएं। साथ ही उन्हें यह भी निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति की रिपोर्ट निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के साथ साझा करें।
तेल कम्पनी के अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि उनके द्वारा तेल की आपूर्ति सुचारू रूप से करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। उन्होंने ग्राहकों से पेट्रोल और डीजल की अनावश्यक खरीद व भण्डारण न करने का आग्रह किया।