Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि करंट लगने से हुई गिरीश की मौत, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर के मिल्टन टावर के नजदीक एक भयानक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत होने के एक दिन बाद सोमवार को मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम में बिजली के करंट से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान गिरीश गोयल निवासी माया गार्डन फेज-3 जीरकपुर के रूप में हुई थी, जिसकी मौत पानी से भरे गड्ढे में एक्टिवा के टकराने के कारण ट्रांसफार्मर की नचीली तारों के संपर्क में आने से हुई थी।
डेराबस्सी के सीनियर मेडिकल आफिसर (एसएमओ) डा. परमिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम अनुसार करंट लगने से उसके शरीर पर काफी घाव हो गए थे। वहीं जीरकपुर के उप मंडल मैजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं देखी है, लेकिन उनकी ओर से पहले ही संबंधित विभाग के खिलाफ जांच करने की हिदायतें जारी कर दी गई हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीएसपीसीएल के कार्यकारी इंजीनियर जीरकपुर एचएस ओबराय ने कहा कि घटना दुखदाई थी, पर अब सभी निचली तारों को ढक दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं किया जा सकता था क्योंकि एरिया में पानी भरा हुआ था।
संयुक्त एक्शन कमेटी (जेऐसी) रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन जीरकपुर के प्रधान सुखदेव चौधरी ने बताया कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि युवक की मौत करंट लगने के कारण हुई है, इसलिए पीएसपीसीएल व नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब खुली तारों को ढकने का क्या फायदा जब किसी के घर का चिराग ही बुझ गया।