Sunday, 19 July 2026
Breaking News
हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
चंडीगढ़ Trending

अग्निकांड से तबाह हुई फर्नीचर मार्केट के पुनर्वास की मांग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सेक्टर 54 /55 स्थित शहर की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में फिर से भीषण आग लग गई, जिसमें 13 दुकानें जलकर स्वाह हो गई। दुकानदारों का लाखों रुपए का माल जलकर स्वाह हो गया।
इस मार्केट में अग्निकांड की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। इनकी बार-बार पुनरावृत्ति ना हो इसको रोकने के लिए इन दुकानदारों को पक्की दुकानों में बसाया जाने की मांग बलवती हुई है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। शहर की सांसद किरण खेर को भी घटना की जानकारी दी गयी।
नेताओं ने प्रशासन से इस समस्या का स्थाई हल निकाले जाने, तथा उनका पुनर्वास किए जाने की मांग की।