Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

फ्लिपकार्ट के गोदाम से 6 लाख लूटकर फरार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
रविवार रात गांव भांखरपुर में फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम से चार नाकाबपोश लूटेरे दो कर्मचारियों को घायल करके 6 लाख कैश, एक्टिवा व दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने रात 1 बजे वारदात को अंजाम दिया। भांखरपुर में एलास्टिक रन एन-टैक्स ट्रांसपोटेशन सर्विस नाम से गोदाम है। जहां फ्लिपकार्ट कंपनी के कोरियर आते हैं। रविवार को चंडीगढ़ निवासी 45 वर्षीय सुरजीत लाल व 20 वर्षीय हर्ष निवासी लालडू, नाइट ड्यूटी पर थे। सुरजीत लाल ने बताया कि वह खाना खाकर साढ़े 12 बजे काम पर आया था। जब वह दरवाजा बंद करने गया तो चार नाकाबपोश जिन्होंने हाथ में दातर पकड़े हुए थे, उनके आफिस में घुस आए। एक हमलावर ने उसके सिर पर दातर मारकर उसे घायल कर दिया। उन्होंने आफिस में पड़े सेफ (लाकर) की चाबी मांगी। उसने बताया कि सेफ की चाबी कैशियर के पास होती है, तो हमलावरों ने सेफ तोडऩे की कोशिश की। लेकिन जब सेफ नहीं टूटा तो उसे उठाकर ले गए। सुरजीत लाल ने बताया कि हमलावरों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए थे और टेबल पर पड़ी हर्ष के एक्टिवा की चाबी उठा ली। जाते हुए हमलावरों ने कंपनी आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल कर ले गए।

हमलावरों क खिलाफ मुबारिकपुर पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। कंपनी के सीसीटीवी की डीवीआर हमलावर साथ ले गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कंपनी कर्मचोरियों से पूछताछ की है। जल्द अच्छा
रिजल्ट सामने आएगा।
— गुरबख्शीश सिंह, डीएसपी

0 Comments