Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

बंद मकान से लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी, केस दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में सरस्वती विहार की गली नंबर पांच में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर 25 हजार रुपए की नकदी और 14 तोले सोने की ज्वैलरी समेटकर फरार हो गए। मकान मालिक परिवार समेत तीन दिन के लिए आगरा – वृंदावन घूमने गया हुआ था। वापस लौटने पर वारदात का पता चला। बहरहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। गली नंबर पांच में मकान नंबर 658 में पेशे से पत्रकार दीपक शर्मा पुत्र विद्यारतन शर्मा परिवार समेत रहते हैं। दीपक ने बताया वह पत्नी कीर्ति शर्मा और बेटा बेटी के साथ तीन दिन के लिए घूमने गए हुए थे। तीन दिन बाद तड़के तीन बजे लौटे तो घर के गेट का ताला तो ठीक था, लेकिन अंदर मेन दरवाजे का भारी भरकम ताला रॉड फंसाकर टूटा हुआ मिला। अंदर कमरों में अलमारियां भी टूटी मिलीं। तमाम सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा था। घर से बच्चों की गुल्लक तक तोड़कर पैसे चुराए और खाने पीने का सामान तक गायब मिला। कुल मिलाकर घर से सोने के 14 तोले ज्वैलरी और 25 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। दीपक शर्मा ने कहा कि घर के मेनगेट के बाहर ताला लगाना उनकी बड़ी भूल रही। यह ताला तीन दिन तक लटका रहा जिसे देख चोरों ने वारदात की योजना बनाई।