Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब

बस स्टैंड की हालत खस्ता, न बैठने की जगह, न सिर ढकने को छत

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
मीरपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड की खस्ता हालत किसी खंडर से कम नहीं है। जिसकी छत गायब है, बैठने की जगह नहीं है, अंदर जंगली घास और कूड़ा-करकट तथा धूल भरी है। यह डेराबस्सी नगर काउंसिल के सेक्टर 5 में मीर-मुबारिकपुर का सामान्य बस स्टैंड है। यह बस स्टैंड पिछले कई वर्षों से टूटा पड़ा है। लोगों ने सरकार और नेताओं पर भरोसा करने के बजाय अपने स्तर पर इसकी मरम्मत के लिए एक रुपये के योगदान की अपील की थी, लेकिन कई महीनों के बाद भी मुबारिकपुर में बस स्टैंड की हालत खस्ता ही है। डेराबस्सी नगर काउंसिल के अंतर्गत गांव मुबारिकपुर का बस स्टैंड खंडर में बदल गया है। यहां लोगों ने कूड़ा फेंक कर डपिंग ग्राउंड में तब्दील कर दिया है। गांव के एक युवक मनजीत सिंह ने भी बस स्टैंड की खस्ता स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर नेताओं समेत प्रशासन की जमकर खिंचाई की थी। जिसे यहां के लोगों का पूरा समर्थन मिला। मंजीत ने गांव के लोगों से अपील की थी कि सेक्टर 5 स्थित इस बस स्टॉप की मरम्मत के लिए सिर्फ 1 रुपये ही दान करें। अपील ने राजनेताओं सहित प्रशासन पर व्यंग्य किया, लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र के नेता देश की तरक्की में इतने मशगूल हैं कि मुबारिकपुर बस स्टैंड की तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे हैं या फिर उन्हें ध्यान देने का समय ही नहीं मिल रहा है। नेताओं के बजाय, मतदाताओं से भी चंदा इकट्ठा करके मरम्मत में योगदान देने का आग्रह किया गया, लेकिन किसी से कोई साथ नही मिला।

मुबारिकपुर बस स्टैंड के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।  एक-दो हफ्ते में काम शुरू हो जाएगा और लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी।

– भूपिंदर सिंह बंटी राणा, पार्षद नगर काउंसिल