Thursday, 23 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

बाबा सेवा सिंह ठीकरीवाला के पैतृक गाँव में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने का ऐलान

Read in:Hindi

ठीकरीवाला, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रजा मंडल लहर के महान नेता बाबा सेवा सिंह ठीकरीवाला के पैतृक गाँव ठीकरीवाल में लड़कियों के स्कूल को नर्सिंग कालेज में तबदील करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री बाबा सेवा सिंह ठीकरीवाल की 89वीं पुण्यतिथि के मौके करवाए समागम में शिरकत करने आए थे, ने कहा कि यह संस्था महान शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा की ख़ातिर अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि इससे इलाके की लड़कियाँ इस संस्था में पढ़ कर मेडीकल शिक्षा के क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करेंगी।  (SUBHEAD)
मुख्यमंत्री ने लोगों को बाबा सेवा सिंह ठीकरीवाल की तरफ से अपने जीवन में जन सेवा के स्थापित किये उच्च आदर्शों पर चलने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि बाबा सेवा सिंह ठीकरीवाल ने कुलीन वर्ग के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और देश को आज़ादी की राह पर चलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पानी का स्तर तेज़ी से घट रहा है, इसलिए राज्य सरकार पानी के स्तर को रिचार्ज करने के लिए विश्व प्रसिद्ध माहिरों की सलाह ले रही है।
राज्य का ख़ज़ाना लूटने के लिए पिछली सरकारों की आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे राज्य में ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ लेकिन फिर भी राजनैतिक नेताओं ने सरकारी ख़ज़ाना खाली होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इन सरकारों ने जनता की भलाई के लिए एक भी कदम नहीं उठाया बल्कि उल्टा करदाओं का पैसा लूटा। मान ने कहा कि इन नेताओं के लालच के कारण पंजाब को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर व्यंग्य कसते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नेता ने हमेशा यह दावा किया था कि राज्य का ख़ज़ाना खाली है। उन्होंने कहा कि अब यह पूर्व कांग्रेसी नेता भगवा पार्टी में शामिल हो गया और कांग्रेस की तरह वह भाजपा का ख़ज़ाना भी खाली कर देंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि बाबा सेवा सिंह ठीकरीवाल के पैतृक गाँव को अत्याधुनिक सहूलतों के साथ लैस मॉडल गाँव में तबदील किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महान आज़ादी संग्रामियों के सम्मान के तौर पर राज्य सरकार की तरफ से पहले ही मोहाली हवाई अड्डे का नाम महान शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है और हवाई अड्डे की आमद पर शहीद-ए-आज़म की 35 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के लिए पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव भी पास करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ (उच्च दर्जे के स्कूल) की स्थापना करेगी जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थी कान्वेंट स्कूलों के हम-उम्र विद्यार्थियों का मुकाबला कर सकें। मान ने कहा कि राज्य जल्दी ही शिक्षा, सेहत और रोज़गार के क्षेत्र में देश में अग्रणी होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आने वाले पाँच सालों में 16 नये मेडीकल कॉलेज बनाने का फ़ैसला किया है। इससे राज्य के हर जिले में एक मैडीकल कॉलेज स्थापित हो जायेगा। उन्होंने कहा कि संगरूर के मसतूआना साहिब में संत अतर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मेडीकल सायंसज़ का नींव पत्थर पहले ही रखा जा चुका है और जल्दी ही इसके निर्माण का काम शुरू हो जायेगा।