Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

बिजली और पानी न होने से लोग परेशान

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 के तहत अनाज मंडी के पास ग्रीन एन्क्लेव कॉलोनी के बाशिंदों में बिल्डर के खिलाफ जबरदस्त रोष है। इन बाशिंदों का कहना है कि बिजली पानी व निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी संघर्ष करना पड़ा रहा है, जबकि चौक सीवर, कच्ची गली नालियों व व साफ सफाई की समस्या आम है। नगर परिषद कार्यालय जाने पर वे इसे गैर अवैध प्रोजेक्ट बताकर उनकी समस्या पर सुनवाई नहीं कर रहे, जबकि बिल्डर समाधान से आनाकानी करते आ रहे हैं। इस कालोनी में करीब 50 घर हैं। कुछ ने खुद बनाए, जबकि ज्यादातर घर बिल्डर ने बनाकर बेचे। लोगों ने बताया कि पानी के लिए बोर जरूर है, लेकिल बिजली मीटर व ओवरहेड टैंक न होने से जहां मोटर रोज नहीं चल पा रही, वहीं पानी की स्टोरेज की भी कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई न होने से सीवर भी कई जगह से चोक है और ब्लॉक होने से नालियों में भी गंदा पानी रुका पड़ा है। पक्की गलियां न बनने से बारिश में उनकी समस्या और बढ़ गई है। हर तरफ जंगली घास मौजूद है।

0 Comments