Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

भठ्ठों पर जिग़-ज़ैग तकनीक लागू करने के लिए विशेष मुहिम

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) को निर्देश दिया कि पंजाब को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पूरी शिद्दत से कोशिशें की जाएँ।
सरकारी आवास में गुरूवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर संभव तरीके से पंजाब को प्रदूषण मुक्त करना पी.पी.सी.बी. का कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि इस लोक कल्याण के काम में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पी.पी.सी.बी. को भूमि, पानी या वायु प्रदूषण का कम से कम होना सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यवाही शुरू करनी चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए पंजाब को बचाने के लिए यह काम समय की ज़रूरत है और इसमें कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए।
एक और मसले का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने पी.पी.सी.बी. को राज्य भर में भठ्ठों पर प्रदूषण मुक्त जिग़-ज़ैग तकनीक लागू करने के लिए तत्काल बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भठ्ठे के मालिकों को प्रदूषण को बिल्कुल ख़त्म करने के लिए नयी तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उल्लंघन करने वाले भठ्ठों के साथ सख़्ती से निपटा जाए और उनके खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। मान ने कहा कि पी.पी.सी.बी. की यह कार्यवाही लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त हो।
मुख्यमंत्री ने पी.पी.सी.बी. अधिकारियों को बड़े उद्योगपतियों के साथ तालमेल करने और उनको अपनी इकाईयों में प्रदूषण ख़त्म करने के लिए यह प्रदूषण मुक्त तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य प्रदूषण रोकने की इस मुहिम में उद्योगपतियों को हिस्सेदार बनाने पर होना चाहिए। मान ने पी.पी.सी.बी. को प्रदूषण के खि़लाफ़ इस मुहिम में पूरे सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया।