Monday, 06 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
पंजाब Trending

मन्ना गैंग के दो गुर्गे 500 ग्राम हीरोइन व पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने नाकेबंदी दौरान मन्ना गैंग के दो गुर्गो को नशे की खेप और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। छत लाइट पर नाकेबंदी कर पुलिस ने आरोपियों से 500 ग्राम हीरोइन, एक 32 बोर पिस्टल, 7 कारतूस और एक दिल्ली नंबर स्विफ्ट कार बरामद की है, जिसमें वह सप्लाई देने जा रहे थे। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ 21, 29 एनडीपीएस एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह ऊर्फ निक्का और लवप्रीत सिंह ऊर्फ लवली दोनों निवासी संदौर जिला मलेरकोटला के रूप में हुई है।

(SUBHEAD)
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए एस एच ओ दीपिन्दर सिंह बराड़ नें बताया कि उनकी पुलिस पार्टी छत लाइट प्वाइंट पर मौजूद थे, जिस दौरान एक सिल्वर कलर कि दिल्ली नंबर स्विफ्ट कार को रोककर चैक किया गया तो उसमें बैठे दो युवकों के पास से 500 ग्राम हीरोइन, एक 32 बोर पिस्टल, 7 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस नें कार सहित दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला की वह मन्ना गैंग से सबंध रखते हैं। जांच में यह भी बात सामने आई है कि यह लोग जीरकपुर व आसपास के एरिया में नशे कि सप्लाई करते हैं। दीपिन्दर बराड़ नें बताया कि गुरदीप सिंह मन्ना हुशियारपुर जेल में बंद है और उसके ऊपर 38 मामले दर्ज हैं। पकड़े गए उसके दोनों गुर्गे उसके लिए ही काम करते हैं। एस एच ओ नें बताया कि पुलिस नें दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट नें पेशकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि वह नशे कि चेन सप्लाई का पता लगा सकें और उसमें संप्लित किंग पिन को पकड़ा जा सके।