Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

महंगाई: आटा, पनीर, दही जैसी अनेकों आइटमें हुई महंगी

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता डा. राजकुमार गोयल का कहना है कि सरकार ने टैक्सों में वृद्धि करके महंगाई का बम फोड़ने का काम किया है। देश व प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई की मार से दुखी है ऊपर से सरकार ने आटा, पनीर, दही जैसी अनेको खादय वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है।
गोयल का कहना है कि जीएसटी परिषद का फैसला लागू होने के बाद अब से कई वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थों जैसे आटा, पनीर, दही पर 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया है। इतना ही नहीं अब लोगों को 5000 रुपये से ज्यादा किराए वाले अस्पतालों के कमरों के लिए भी 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके साथ 1000 रुपये प्रतिदिन से कम किराए वाले होटल के कमरे पर 12 फीसदी जीएसटी लगाया गया है। अन्य कई आइटमों पर भी इसी प्रकार टैक्स बढ़ाया गया है। गोयल का कहना है कि सरकार लगातार टैक्सों में वृद्धि कर रही है। महंगाई के इस दौर में टैक्सों में वृद्धि करना आम जनता के साथ धोखा है। गोयल की मांग है कि इस फैसले को जनहित में तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए।

0 Comments